28 दिंसबर को मुख्यमंत्री करेंगे ओपीएस संगठनों के साथ अहम बैठक : नरेश चौहान
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को शिमला आएंगे। मुख्यमंत्री 28 दिसंबर को पुरानी पेंशन योजना से संधबित संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोविड प्रोटोकल के तहत शनिवार तक क्वारंटीन रहेंगे। हिमाचल मंत्रिमंडल का गठन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में पत्रकारों से कही।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के शिमला लौटने के बाद अहम बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। इस कड़ी में 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री की ओपीएस संबंधित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक होनी है। इस बैठक में कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों कसे जो वादे किए थे, वह पूरे किए जाएंगे। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए के बाद दिल्ली में क्वारंटीन है। वे शनिवार को शिमला लौटेंगे। इसके बाद आगे के सभी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। उनका कहना है कि मंत्रिमंडल का गठन विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद किया जाएगा। राज्यपाल के हिमाचल से बाहर जाने के कारण शीतकालीन सत्र जनवरी के पहले हफ्ते में आयोजित किए जाने की संभावना है।
भाजपा सरकार ने बगैर बजट से खोले 900 संस्थान
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले करीब 900 संस्थान राजनीतिक आधार पर खोल दिए थे। इन संस्थानों को खोलने के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया था। अब प्रदेश सरकार ऐसे संस्थानों को समीक्षा करके डीनोटिफाई कर रही है। जरूरत के मुताबिक इन संस्थानों को दोबारा खोला जाएगा। उनका कहना है कि प्रदेश आर्थिक स्थिाित पहले बहुत खराब है ऊपर से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव से पहले कोरी घोषणाएं की। संस्थानों को डीनोटिफाई करने के सरकार के फैसला के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन सरासर गलत है।


| All Rights Reserved | Website By :