हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को विली पार्क शिमला में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावडे़ पर्यवेक्षक के रुप में शामिल हुए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। जयराम ठाकुर के नाम नाम विपिन परमार ,सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा ,डॉक्टर जनक राज ,सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया और उसके बाद उनके नाम पर मोहर लगाई गई। मंगल पांडे पांडे ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया और उनकी देखरेख में भाजपा कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।


| All Rights Reserved | Website By :