बिना कैबिनेट के ही पिछले सरकार के फैसले पलट रही कांग्रेस सरकार
हिमाचल आजकल
नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों कार्यालय बंद किए इससे जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । प्रदेश के चुनावों में भाजपा को भी कांग्रेस की तरह बड़ा जनमत प्राप्त हुआ है। अभी भी जनता को भाजपा की नीतियों में विश्वास है। अगर सिरमौर जिले की बात करें तो भाजपा को 45 फीसदी मत प्राप्त हुआ है जहां की कांग्रेस को केवल 42 फीसदी मत प्राप्त हुआ। उनका कहन है कि अगर हम विधानसभा सीटों की बात करें तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीती है पर अगर हम जनमत की बात करें तो वह बराबर का है। सिरमौर जिला में अगर कुल सीटों का जोड़ लगाए तो भाजपा को 6500 अधिक मत प्राप्त हुए हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने केवल 20 दिन में केवल सरकारी कार्यालय बंद करने का काम किया है। शिलाई के विधायक तो कार्यालय बंद होने का स्वागत कर रहे हैं पर जो कार्य वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले 60 साल में नहीं कर पाए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 साल के कार्यकाल में किया। आज सिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक डीएसपी कार्यालय बंद हुआ जिसमें डीएसपी बैठ चुका था।
इसी प्रकार से नाहन विधानसभा क्षेत्र में कला अंब के कार्यालय बंद, 12 पटवार सर्कल बंद और 100 बेड वाला अस्पताल भी बंद हुआ , आज कोरोना बढ़ रहा है क्या इस अस्पताल से जनता को लाभ नहीं होना था। पौंटा विधानसभा क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिकल सब डिविजन और अनेकों सेक्शन बंद किए गए वेटनरी अस्पताल बंद किया गया। अनेकों पीएचसी और पटवार सरकर बंद किए गए इससे जनता को काफी असुविधा हुई है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार का मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया पर वह बिना कैबिनेट के पिछली सरकार की निर्णय को पलट रहे हैं ।


| All Rights Reserved | Website By :