Sunday, January 11, 2026

रेणुका ठाकुर आईसीसी की वनडे और टी- 20 टीम में जगह बनाने वाली  हिमाचल की पहली क्रिकेटर बनी

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आईसीसी की साल 2022 की एक दिवसीय और टी-20 टीम में रेणुका ठाकुर को भी शामिल किया गया है। रेणुका हिमाचल की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से जारी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं आईसीसी  की  ओर से 11-11 महिला खिलाडिय़ों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें सूची में भारत की 5 महिला खिलाडिय़ों को शामिल किया गया हैं। हिमाचल की रेणुका भी इस टीम में हैं। इसके अलावा आईसीसी की टी-20 महिला टीम में आस्ट्रेलिया टीम की तीन खिलाड़ी, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की चार खिलाडिय़ों  में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और रेणुका सिंह ठाकुर हैं। उधर, रेणुका ठाकुर को आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित क्रिकेटरों में शामिल है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles