Monday, January 12, 2026

प्रदेश सरकार आशा  कार्यकर्त्ताओं  की उचित मांगों पर विचार करेगी : मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल

हिमाचल। प्रदेश आशा वर्करज यूनियन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्ता प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने तथा उनके लिए नीति बनाने की मांग रखी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी के दौरान उनकी बहुमूल्य सेवाआें को ध्यान में रखते उनकी मांगें पूर्ण करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्त्ताआें द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और स्वास्थ्य विभाग की योजनाआें को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles