Saturday, April 11, 2026

प्रतिभा सिंह भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में करेगी शिरकत 

हिमाचल आजकल

शिमला।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह राहुल गांधी के नेतृत्व में  भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। भारत जोडों यात्रा का समापन सोववार को होगा। इसके बाद प्रतिभा सिंह 31 जनवरी को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगी और संसद की बैठकों में उपस्थित रहेंगी।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दो महीने तक चलने वाले कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मंडी जिला के जोगिंदर नगर से 26 जनवरी को शुरू किया । इसके बाद उन्होंने 28 व 29 जनवरी को नाचन व सराज विधानसभा क्षेत्रों में इस अभियान को शुरू किया। प्रदेश में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हर घर घर मे राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के तहत देश की एकता व आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश् देगी। इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों व विधानसभा के प्रभारी महासचिवों को इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के लिए मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर को राज्य संयोजक बनाया गया है जबकि उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल व संदीप कुमार को सह संयोजक बनाया गया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles