विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 14वीं विधानसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इससे पहले उन्होंने सदन में शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की । इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने महात्मा गांधी के आदर्शों व बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि तज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्षर ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से सदस्य जहां संसदीय प्रक्रिया के समझने में सफल होगें वहीं संवैधानिक विषयों के बारे भी पूरी जानकारी हासिल कर सकेगें। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से सदस्य जान पायेगें कि उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं और कैसे वे कम से कम समय और शब्दों में अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याआें को सदन में उठा सकते हैं। विधान मंडल की क्या कार्यप्रणाली है उन्हें कैसे अपने प्रश्नों के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्याआें को उठाना है।
उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जहां विधायक विधायन और विधायी रूझानों को समझनें का प्रयास करेगें वहीं कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे प्रभावी विधायक कैसे बन सकते हैं। उनकी समितियों में आपकी क्या भूमिका होगी, वित्तिय दावे और विशेषाधिकार बजट दस्तावेजों को समझना और अपने राज्य की वित्तिय स्थिति को समझने का सुअवसर मिलेगा।कुलदीप पठानिया ने कहा कि हिमाचल विधान सभा का एक गरिमामयी इतिहास रहा है। इस सदन को विठ्ठल भाई पटेल, मोतीलाल नेहरू, लाला लाजपतराय जैसी महान विभूतियों ने अपने उच्च विचारों और प्रेरणामयी वाणी से सम्बोधित किया है। इस सदन का सदस्य बनना अपने आप में गौरव का विषय है । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा देश की पहली विधानसभा है जहां उच्च तकनीक युक्त ई-विधान प्रणाली को 4 अगस्त, 2014 में शुरू किया गया था।


| All Rights Reserved | Website By :