हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर निराशा प्रकट करते हुए कहा है कि इससे न तो देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और न ही विकास दर हासिल होगी। यह पूरी तरह दिशाहीन हैं,जिससे देश में बेरोजगारी व महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा बजट में कर्मचारियों को लुभाने का असफल प्रयास किया गया है। कर्मचारियों को सात लाख तक की टैक्स छूट को कम से कम 12 लाख तक किया जाना चाहिए था। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए बजट में खास योजनाएं दी जानी चाहिए थी,पर एेसा कुछ नही किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा की गई है। कृषि व बागवानी क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की गई हैं। उनका कहना है कि बजट में हिमाचल में रेलवे के विकास की कोई योजना का प्रस्ताव नहीं है।


| All Rights Reserved | Website By :