Monday, April 13, 2026

शिक्षा मंत्री करेंगे जुब्बल नावर कोटखाई का दो दिवसीय दौरा

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 27 व 28 दिसंबर को जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 27 दिसंबर को सुबह पंचायत घर खरला का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद  नालटीबाओ एचबी नकसेटली से धारी कुप्पर सडक़ का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। रोहित ठाकुर 28 दिसंबर को सुबह विधायक प्राथमिकता योजना के तहत जगतान गलछु गरली कोठु सडक़ का भूमि पूजन करेंगे। उसके बाद लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles