हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने शिमला के आईजीएमसी व रिज मैदान में नमो टी स्टॉल लगाया। इसमें तकरीबन पांच सौ लोगो को चाय पिलाई गई और करीब तीन सौ से अधिक लोगो के फोन में नमो एप भी डाउनलोड करवाया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, जिला अध्यक्ष हनीश चोपड़ा, चौपाल विधानसभा विधायक बलबीर वर्मा , पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला शहरी प्रत्याशी संजय सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष सुनील धर, गणेश दत्त, रमा ठाकुर, सुदीप महाजन ने लोंगो से संवाद भी किया। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक भी किया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बनाई चाय का लुफ्त प्रदेश के विभिन्न कोनों से आए लोगों ने लिया जिसमे आईजीएमसी में इलाज करवाने आए मरीज और उनके साथ आए तीमारदार भी शामिल थे। लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाने के लिए प्रोत्साहित करने में मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष विकास ब्राग्ता, कार्यालय सचिव अभिषेक खन्ना और अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज ने कहा की आज पूरे प्रदेश भर में नमो टी स्टॉल लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह युवा मोर्चा का एक अनोखा प्रयास है जिससे जनता के साथ सीधा जुडऩे का मौका युवाओं को मिला है।
भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में लगाए नमो टी स्टॉल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :