प्रदेश कांग्रेस ने शिमला में मनाया 139 वें स्थापना दिवस
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस पर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने पार्टी ध्वज फहराया । सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के नेतृत्व में सेवादल की टुकड़ी ने सलामी दी।
इस अवसर पर शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि कांग्रेस के कड़े संघर्ष व इसके नेताओं के बलिदान से देश को आजादी मिली। आज कांग्रेस पूरे देश मे अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनैतिक दल ही नहीं एक विचारधारा है जो देश में विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ लड़ रही है।
उनका कहना ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए पूर्व की भांति आगे भी एकजुटता से कार्य करना होगा। लोकसभा चुनावों में अब बहुत थोड़ा समय रह गया है इसलिए इन चुनावों में पार्टी की जीत के लिए सभी को तनमन से कार्य करना होगा। हरीश जनारथा ने कहा कि शहर की सडक़ों को चौड़ा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 122 करोड़ स्वीकृति किए है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शिमला शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बेहतर कार्य कर रही है। सरकार ने एक साल में पहली बार 11 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू फैंसले लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जा रहें है। उन्होंने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में देश मे सत्ता परिवर्तन तय है। लोकसभा चुनावों के बाद देश की राजनीति की दिशा व दशा बदलेगी। उ
शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान नें कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला शहर के लिए जल्द ही कोई बड़ी सौगात देंगे। शिमला नगर निगम कांग्रेस का है और शहर में विकास कार्यो को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक आदर्श सूद,चिरन्जी लाल कश्यप,विनीत गौतम,आनंद कौशल,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,जिला अध्यक्ष शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा,व्यापार विभाग के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त शिमला नगर निगम के सभी पार्षद व पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों व विभागों महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :