Saturday, August 8, 2026

एसजेवीएन ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बैंकों से 10,000 करोड़ की कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा हासिल की

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा कहा कि एसजेवीएन ने प्रमुख घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताआें के एक समूह से अपनी आगामी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाआें को फंडिंग करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए (1$2 बिलियन अमेरिकी डलर) की कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा हासिल की है। कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा पीएसयू निकाय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा की गई एक अनूठी पहल है।
उन्होंने बताया कि एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) ने एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (एसबीआई कैप्स) के साथ मिलकर यह पहल की है। एसजीईएल की आेर से एसबीआई कैप्स लेनदेन के लिए एकमात्र परामर्शदाता व व्यवस्थाकर्ता के रूप में कार्य किया। कंस्ट्रक्शन फाइनेंस को व्यवस्थाकर्ता से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इसे आेवर-सब्सक्राइब किया गया।
विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद पांच बैंकों अर्थात् डयूश बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक अफ इंडिया और एमयूएफजी बैंक के प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया गया है। यह ऋण सुविधा रिवॉल्‍विंग प्रति की है जो एसजेवीएन को अपनी परियोजनाओं की निर्माण आवश्यकताओं के अनुसार निरंतर आधार पर धन निकासी की अनुमति देती है। यह सुविधा एसजेवीएन को अपनी निर्माणाधीन आरई परियोजनाओं के विकास की तीव्रता को सक्षम बनाएगी। यह सुविधा एसजेवीएन को वर्ष 2030 तक 500 गीगावट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने के भारत सरकार के लक्ष्य में अपना योगदान देने में सक्षम बनाएगी।
नंद लाल शर्मा ने एसजेवीएन की सभी आगामी आरई परियोजनाआें के लिए फंड आसानी से उपलब्ध कराने की इस उपलब्धि को हासिल करने में एसबीआई कैप्स और एसजेवीएन टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारत में अत्याधुनिक सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओंको विकसित करने के लिए कंस्ट्रक्शन फाइनेंस सुविधा को रणनीतिक रूप से उपयोग किया जाएगा। इन परियोजनाआें से रोजगार के अवसर सृजित होने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने एवं नवीकरणीय ऊर्जा के दोहन में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles