हिमाचल आजकल
शिमला। टिक्कर तहसील की ग्राम पंचायत पूजारली नंबर 4 से प्रधान ग्राम पंचायत पूजारली नंबर 4 व नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जुब्बल नावर कोटखाई की उपाध्यक्षा व पूर्व में भाजपा मंडल की सचिव लाजवंती ठाकुर व धर्मेंद्र ठाकुर ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उधर,जुब्बल की ग्राम पंचायत भोलाड़ के भाललाड़ के निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक भादर सिंह सेहटा,जगदीप सेहटा और नरेंद्र सेहटा ने परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



| All Rights Reserved | Website By :