हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन व अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले नरदेव सिंह कंवर इस बोर्ड के 9वें अध्यक्ष बने हैं।
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को इतने महत्वपूर्ण पद का कार्यभार सौंप कर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरकार की बच्चों, महिलाओं, किसानों व वृद्घजनों सहित सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड भी आम जन से संबंधित बोर्ड है और वह बोर्ड से संबंधित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।
नरदेव सिंह कंवर ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :