Saturday, February 28, 2026

लोक निर्माण मंत्री ने विभाग की नई मशीनरी को दिखाई हरी झंडी

हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज तारा देवी से 23 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के लिए खरीदी गई 102 नई मशीनों में से 14 मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि इन मशीनों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है, जिससे करीब 10 करोड़ रुपए की बचत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू का लोक निर्माण विभाग के लिए इन मशीनों की खरीददारी में सहयोग करने के लिए आभार किया।
उन्होंने कहा कि हर उपमण्डल में इन मशीनों को भेजा जाएगा ताकि आपदा या किसी और घटना से निपटने में हमें कोई भी परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बरसात से आई आपदा में जो नुकसान हुआ था, उसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कुछ निर्णायक निर्णय लिए थे, जिस कड़ी में इन मशीनों की खरीददारी की गई है।


इस अवसर पर ईएनसी लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मैकेनिकल) सीडी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता (मैकेनिकल) अमित शर्मा, आर$के$ चांदला, राजेश अग्रवाल तथा रोहित सूद व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles