Sunday, March 1, 2026

अन्टी पंचायत के उप प्रधान वीरेंद्र आजाद कांग्रेस में हुए शामिल

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की जुब्बल की अन्टी पंचयत के उप प्रधान वीरेंद्र आजाद भाजपा की जनविरोधी नीतियों के आहत होकर भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वीरेंद्र आजाद ने बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की और विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उप प्रधान वीरेंद्र आजाद ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही के रूप में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। स दौरान कांग्रेस के हाटकोटी जोन के प्रभारी केसंग नेगी और अन्टी पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशवंत समटा भी मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने वीरेंद्र आजाद का कांग्रेस पार्टी मे शामिल होने पर उनका आभार प्रकट किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles