Monday, January 12, 2026

हिमाचल की चारों लोकसभा सीट पर कांग्रेस परचम लहाराएगी : रामलाल ठाकुर

आलाकमान का जो आदेश होगा उसका पालन करूंगा

हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल ने कहा है कि जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपनी विजय का परचम लहराएगी।
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मीडिया के साथ बातचीत में ठाकुर रामलाल ने कहा कि अभी छह बागी विधायकों का मामला देश की सर्वोच्च अदालत में लंबित है। हालांकि चुनाव आयोग ने इन छह विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव की घोषणा कर दी है। अदालत से अंतिम फैंसला आने के बाद ही इन छह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों व चुनाव के बारे कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए भी पूरी तरह तैयार है।
ठाकुर राम लाल ने वह पहले भी एक बार इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने पहले कभी इस संसदीय क्षेत्र से पार्टी टिकट का आवदेन किया था और न ही अब किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान व सीईसी ही करती है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही है और उन्हें जो भी आदेश होता है उसका वह पालन करते है। पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के चलते कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश में छह सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए ही इसका गठन किया गया है। उ

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles