Sunday, March 1, 2026

केंद्र सरकार ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया : सुक्खू

केंद्र सरकार के हथकंडों से कांग्रेस घबराने वाली नहीं
हिमाचल आजकल
शिमल। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार गलत हथकंडे अपना रही है। केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के ऐसे हथकंडो से घबराने वाली है। उनका कहना है कि कांग्रेस के खाता को फ्रीज किया गया। यह पैसा लोगों के दान में दिया हुआ है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता का पैसा भी बैंक में जमा किया जाता है। मुख्यमंत्री शक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव में कांग्र्रेस को प्रचार व प्रसार पर खर्च कर है। लेकिन आयकर विभाग ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है। उनका कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बैंक खाते फ्रीज करने से कांग्रेस के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है।

आजाद उम्मीदवारों ने जनता की भावना से खिलवाड़ किया
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आजाद विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अपने अपने चुनाव क्षेत्र की जनता की भावना से खिलवाड़ किया है। उनका कहन है कि निर्दलीय विधायकों ने अपना ईमान गिरवी रख दिया है। आजाद विधायकों को हेलीकॉप्टर से शिमला लाया गया है। इसके पीछे भाजपा की मंशा का पता चलता है।निर्दलीय उम्मीदवारों कुछ गलत किया होगा तभी डन्हें इस्तीफा देना पड़ा है। सुक्खू का कहना है कि भाजपा वोट से सत्ता में नहीं आई है। अब नोट के दम पर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की जनता बड़ी जागरूक है। ऐसे लोगों का जनता सबक सिखाएगी।

मैंने मुख्यमंत्री व सरकार पर कोई टिप्पणी नहीं की : प्रतिभा सिंह
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैने कभी भी मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनका कहन है कि अब तानाशाह रवैया अपना रही है। कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया गया है। जबकि देश में लोकसभा चुनाव चल रहे है। बावजूद इसके कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव में मैदान में उतरेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles