Sunday, March 1, 2026

इलेक्टोरल बांड अब तक का सबसे बड़ा घोटला : निगम भंडारी

विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा ईडी का प्रयोग
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा के केंद्र की भाजपा सरकार इलेक्टोरल बांड के नाम पर हफ्ता वसूली सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया है। कंपनियों से एक्सटोर्शन का यह मॉडल खुद प्रधानमं ी नरेंद्र मोदी का तैयार किया हुआ था। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उनका कहना है कि इस आपराधिक खेल के नियम साफ हे कि एक तरफ से रेड की, दूसरी तरफ चंदा लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि ईडी, आईटी व सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां नरेंद्र मोदी की वसूली एजेंट बन कर काम कर रही हैं। जो कभी देश के संस्थान हुआ करते थे वो अब भाजपा के हथियार के रूप में काम कर रहे हैं। कोई भी इस स्थिति में नहीं है कि वह इलेक्टोरल बांड की सच्चाई जनता को बता सके।
निगम भंडारी ने कहा कि सरकारी तंत्र को पूरी तरह संगठित भ्रष्टाचार में झोंक देने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। आज देश में हफ्ता बसूली सरकार ईडी, सीबीआई व आईटी जैसी प्रमुख संस्थाओं को अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए खुलेआम इस्तेमाल कर रही है।
उन्होंने कहा कि जो विपक्षी नेता झुक और बिक नहीं रहे है उनको जेल में डाला जा रहा है। और जो झुक और बिक रहे है उनको भाजपा की वाशिंग मशीन में डाल कर, धुलाई के बाद ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी अगर मतदान के पहले चरण आते आते सारे विपक्ष के नेताआें पर बेबुनियाद आरोप लगा कर उन्हें जेल में बंद कर दिया जाए। इस तानाशाही सरकार द्वारा पिछले कल इंडिया गठबंधन के सहयोगी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनावों के दौरान किसान सम्मान निधि खातों में डाली जा रही है और हिमाचल में भाजपा महिलाआें को 1500 रुपए देने का विरोध कर रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles