Sunday, March 1, 2026

नंदपुर के नारायण दुल्टा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंदपुर के गांव शिलाड़ से संबंध रखने वालें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण सिंह दुल्टा परिवार सहित विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। नारायण सिंह दुल्टा ने कहा कि उन्होंने पूरे परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हैं। इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत नन्दपुर की प्रधान सुमन लता, हिमफेड़ के निदेशक भीम सिंह झौहटा व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता आमीचंद खंडोल्टा भी उपस्थित रहें। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने नारायण सिंह दुल्टा का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles