Sunday, January 11, 2026

जयराम ठाकुर ने धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री : चंद्रशेखर

जयराम ठाकुर को छह साल बाद आई धूमल की याद
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और भाजपा की आेर से मुख्यमंत्री पद से उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराया था। चुनाव में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद धूमल मुख्यमंत्री पद हासिल करने से चूक गए। अब उप-चुनाव से पहले जयराम ठाकुर को धूमल परिवार की याद आई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला की जनता अभी भी पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में धूमल और उनके परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को भूली नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जयराम ठाकुर ने प्रेम कुमार धूमल के कोई काम नहीं किए और राजेंद्र राणा के कामों को ही प्राथमिकता पर किया। यही नहीं, राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार के विरोध के बावजूद हुई। चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले छह वर्षों में जयराम ठाकुर एक बार भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हाल जानने के लिए उनके घर नहीं गए। अब जबकि उनके विरोधी राजेंद्र राणा भाजपा में शामिल हुए हैं, तो जयराम ठाकुर का धूमल प्रेम अचानक से जाग गया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र राणा ने भाजपा छोडऩे के बाद पिछले 11 वर्षों में प्रेम कुमार धूमल का कदम कदम पर अपमान किया। अब भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र राणा किस मजबूरी में समीरपुर के चक्कर लगा रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles