Sunday, January 11, 2026

भाजपा को धनबल का घमंड, जनता देगी जवाब : अनिरुद्ध सिंह

भाजपा ने रची हिमाचल सरकार को गिराने की साजिश
हिमाचल आजकल
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा है कि भाजपा को धन बल का घमंड सिर चढक़र बोल रहा है और भाजपा नेताआें के अहंकार को प्रदेश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि धन बल के जरिए भाजपा नेता हिमाचल सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। हॉर्स ट्रेडिंग कर भाजपा ने राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाई और फिर सरकार को गिराने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा राज्य की जनता के सामने आ चुका है और अब यह बात घर घर पहुंच गई है कि भाजपा ही इस पूरे षड्यंत्र के पीछे थी। भाजपा नेता अहंकार में हैं, लेकिन कांग्रेस के पास जनबल है और हमें इस बात का पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव और छह विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पिछले सवा साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा। भगवान और पूरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के साथ है और भाजपा नेता धनबल का जितना मर्जी जोर लगा लें, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार पांच वर्ष का कार्यकालल पूरा करेगी।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सत्ता के लालच में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को अपमानित करने में लगे हैं। हिमाचल के लोग बिकाऊ नहीं हैं, जबकि जयराम ठाकुर नोटों के दम पर जनमत की कीमत तय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि क्रॉस वोट करने के बाद बागी विधायकों को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कड़े पहरे में पहले चंडीगढ़ में पहुंचाया। फिर उन्हें महंगे फाइव स्टार होटलों में एक महीने तक ठहराया। उन्हें हेलीकप्टर और चार्टर्ड प्लेन की सैर कराई गई और इस सब का खर्च भाजपा ने उठाया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles