हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने बेटे व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल के कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की । कांग्रेस आलाकमान मंडी संसदीय सीट से विक्रमादित्य सिंह का नाम पर मंथन कर रहा है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने विक्रमादित्य सिंह का नाम भी पैनल में शामिल कर दिया है। उधर, शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस विधायक विनोद सुल्तानपुरी के नाम पर भी चर्चा की गई। अब शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव मैदान में उतारने के आसार नजर आने लगे है। वहीं 11 और 13 अप्रैल को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फाइनल करने की बात की जा रही है।
टिकट आवंटन से पहले सोनिया गांधी से मिले विक्रमादित्य सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :