केंद्र से हिमाचल को नहीं मिली कोई राहत
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने आपदा के समय न तो आपदा प्रभावित लोगों की मदद की और न ही राज्य सरकार के साथ राहत कार्यो में कोई सहयोग दिया। भाजपा नेताआें ने केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद को भी रोक दिया था। केंद्र सरकार ने जितना भी पैसा प्रदेश को आपदा के दौरान जारी किया,वह देश के हर राज्य को हर साल ऐसी आपदाओं से निपटने को जारी किया जाता है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि आपदा के समय प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बाबजूद आपदा प्रभावित लोगों की पूरी मदद की। उन्हें तुरंत राहत राशि प्रदान की। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन जीवन सामान्य करने की दिशा में सडक़,बिजली,पानी,स्वास्थ्य सेवाओं को युद् स्तर पर बहाल किया। प्रदेश सरकार के सभी मंत्री विधायक प्रशासन के साथ सडक़ों पर उतरे व राहत व पुनर्वास कार्यो को रिकार्ड समय पर पूरा कर लोगों को राहत दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत कोष स्थापित किया। प्रदेश सरकार ने राहत नियमों का विस्तार करते हुए जिनके घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए उन्हें एक लाख से बढ़ाकर सात लाख दिया। इस दौरान प्रदेश के लोगों ने भी राहत कोष में अंशदान देकर सरकार को पूरा सहयोग दिया ,पर भाजपा नेताओं का सरकार को कोई सहयोग नही मिला।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि केंद्र द्वारा जारी आपदा राहत पर भाजपा चुनावों के समय लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से विशेष राहत की मांग करते हुए इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी। इस बारे वह खुद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थी और उनसे आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद की गुहार भी लगाई थी। लेकिन केंद्र से प्रदेश को फूटी कौड़ी नहीं मिली।
भाजपा ने आपदा में लोगों की कोई मदद नहीं की : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :