जयराम ठाकुर को नींद में भी नजर आती है मुख्यमंत्री की कुर्सी
हिामचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि चार जून के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा वेंटिलेटर पर होगी। क्योंकि, वोट की चोट से जनता भाजपा को कोमा में पहुंचाने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को तो अब नींद में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी नजर आ रही है। वह मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार को किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डंके की चोट पर अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। विधानसभा में अंक गणित कांग्रेस सरकार के पक्ष में है, इसलिए भाजपा नेता प्रदेश की जनता को भ्रमित करना बंद कर दें।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा का नकाब प्रदेश की जनता के सामने से हट गया है और उनका लालची चेहरा सामने आ चुका है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में चारों सीटें और उप चुनाव की छह सीटों पर क्लीन स्वीप करेगी और प्रत्याशी बड़े अंतर से विजयी होंगे। भाजपा ने धन-बल से वर्तमान प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास जरूर किया था, जो भगवान की आर्शीवाद असफल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक चुनी हुई सरकार के विरुद्घ षड्यन्त्र रचने के लिए प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी और चुनाव में करारा जवाब देगी। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को वेंटिलेटर पर पहुंचा कर ही दम लेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से दगाबाजी करने वाले पूर्व विधायकों को टिकट देकर भाजपा ने यह बात साबित कर दी है कि इस पूरे प्रकरण के पीछे उसी का हाथ था और भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग की थी। कुर्सी के लालच में भाजपा नेता इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें कांग्रेस के बागियों को पार्टी का टिकट देने से निराश भाजपा के कार्यकर्ताआें की हताशा भी नहीं दिख रही है। उनका कहना है कि भाजपा के भीतर विरोध का ज्वालामुखी धधक रहा है, जो कभी भी फट सकता है। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की हार निश्चित है।
चार जून के बाद वेंटिलेटर पर होगी भाजपा : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :