Monday, January 12, 2026

भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कांग्रेस में शामिल

हिमाचल आजकल
शिमला। नादौन ब्लॉक के जलाड़ी-चिलियां वार्ड नंबर-8 से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कुमार वीरवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में हुए कार्यों में आस्था जताते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया। मुख्यमंत्री ने मनजीत को हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। मनजीत बीते चुनाव में 367 मतों से विजयी हुए थे। मनजीत को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के समय जलाड़ी के प्रधान जगमोहन डोगरा मणी व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद रहे।
मनजीत ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह कांग्रेस पार्टी में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बीडीसी सदस्य के नाते जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसे वह बखूबी निभाएंगे।


हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज, पार्षद राजकुमार ने थामा कांग्रेस का दामन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जताते हुए वीरवार को हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। मनोज व राजकुमार के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को हमीरपुर में बड़ा झटका लगा है। मनोज ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के 15 महीने के कार्यकाल को सराहनीय बताया है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि सरकार जनहित में काम कर रही है। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार ड$ पुष्पिंदर वर्मा, पंकज मिन्हास, विवेक कटोच, सुतीक्ष्ण वर्मा और विकास ल_ मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles