चुनाव प्रचार के दौरान धर्मशाला व सुजानपुर में रात को रूकेंगे सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने दो बागी नेताओं को घेरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को उनके घर में घेरने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब सुधीर शर्मा के हलके धर्मशाला और राजेंद्र राणा के हलके सुजानपुर में खास तौर पर फोकस कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। पर मुख्यमंत्री दो विधानसभा क्षेत्रों में काफी सक्रिय हो गए है। इसे लिए शिमला व हमीरपुर में खास रणनीति तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि इस रणनीति के तहत मुख्यमंत्री धर्मशाल और सुजानपुर में एक एक दिन लगाएंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री की रात को भी वहीं बिताने की योजना है। इस दौरान वह वहां के स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताआें से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री धर्मशाला व सुजनापुर में रहकर सुधीर शर्मा व राजेंद्र राणा के खिलाफ चुनाव मोर्चा खोलेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पार्टी के कई बड़े नेता भी धर्मशाला और सुजानपुर में डेरा डालने वाले है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मशाला व सुजानपुर में अपने बागियों के खिलाफ राजनीतिक ताना-बाना बुनेंगे।

बता दें कि ये दोनों बागी नेता सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा पिछले कुछ दिनों से सीधे मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं। ये दोनों मुख्यमंत्री पर कई तरह के आरोप भी लगा रहे है। मुख्यमंत्री सुक्खू का अगले कुछ दिनों में धर्मशाला और सुजानपुर में चुनावी रैलियां कर ने कार्यक्रम फाइलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसी भी हाल में इन दोनों सीटों पर हो रहे उप चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहते है। लिहाजा मुख्यमंत्री का अब पूरा फोकस धर्मशाला व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्रों पर है। इन दोनों चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झौंकनी की तैयारी में है। विधानसभा के 6 उप चुनाव के लिए टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस ने आक्रामक चुनाव प्रचार में उतरने की रणनीति बनाई है। इसको लेकर बीते दिन शिमला में हुई कांग्रेस विधायकों बैठक में फैसला लिया गया। इसके लिए सरकार के मंत्रियों व विधायकों को अहम जिम्मेदारियों सौंपी गई।


| All Rights Reserved | Website By :