हिमचाल में इस बार धनबल की नहीं ,जनबल की जीत होगी
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि इस बार प्रदेश में धनबल की नहीं जनबल की जीत होगी। प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है और भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब सफल होने वाला नहीं है।
उनका कहना है कि कांग्रेस प्रदेश में पूरी तरह एकजुट है और भाजपा इसमें अब कोई सेंधमारी नहीं कर सकती। भाजपा प्रदेश में पूरी तरह बैकफुट पर आ गई है और उसके पास कोई भी मुद्दा नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक षड्यंत्र के तहत भाजपा ने जिस प्रकार अस्थिर करने की कोशिश की है उसे अब इन चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
संजय अवस्थी ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में छह उप चुनाव थोप कर लोगों की भावनाओं का अनादर किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश के विकास में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है इसे देश प्रदेश के लोग भलीभांति जानते है। भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। न किसी के खाते में 15 लाख आए और न ही हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार ही मिला। देश मे बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और विगड़ती अर्थव्यवस्था भाजपा की नीतियों व निर्णयों का ही परिणाम है जो आज देश को भुगतना पड़ रहा है।
भाजपा का कोई भी षड्यंत्र अब सफल नहीं होगा : संजय अवस्थी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :