Monday, January 12, 2026

एक पत्थर भी विकास का नहीं रख पाए मुख्यमंत्री सुक्खू : राजीव बिंदल

प्रदेश के युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की बौखलाहट और उसकी परेशानी नजर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता जगह जगह जनसभाआें में भाजपा को गाली देने में ही पूरा समय व्यतीत कर रहे। उनका आरोप है कि आज तक एक भी विकास का कार्य किए बगैर 16 माह में 20 हजार रुपए करोड रूपए का कर्जा ले लिया हैं । युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने कोई नया स्वास्थ्य संस्थान नहीं खोला ओर न ही कोई शिक्षा संस्थान खोला। वे शनिवार को शिमला में मीडिया से बात कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। डेढ़ साल के कार्यकाल में चम्बा से ऊना तक प्रदेश का एेसा कोना नहीं है जहां महिलाआेें के साथ अपराध, दिन-दिहाडे़ लूट-खसूट की घटनाएं, गैंगवर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण, महिला सम्मान, युवा उत्थान और किसान कल्याण के विषय को लेकर जनता के बीच जाएगें। भाजपा ने 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क में राशन दिया और अगले पांच वर्ष गरीब कल्याण का यह कार्य और बेहतर तरीके से जारी होगा। जहां 4 करोड़ गरीबों के पक्के घर बनाये वहां 3 करोड़ गरीबों के और पक्के घर बनाए जाएंगे। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के माध्यम से 5 लाख का मुफ्त इलाज दिया वहीं 70 वर्ष से ऊपर की आयु के हर व्यक्ति को 5 लाख रूपये का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles