Thursday, February 26, 2026

रणनीति के तहत भाजपा का काडर खत्म कर रहे जयराम ठाकुर : चंद्रशेखर

भाजपा में अभी से टिकट काटने की चर्चा शुरू
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एक सोची समझी रणनीति के तहत पुरानी भाजपा काडर को खत्म कर रहे हैं । एक एक कर पुरानी भाजपा के नेताओं को बहार का रास्ता दिखाया रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पैराशूटी और किराए के उम्मीदवारों की पार्टी बन कर गई है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताआें में असंतोष बढ़ रहा है और जल्द ही इसके नतीजे सामने आ जाएंगेे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी टिकट जल्द ही तय हो जाएंगे, जिसके बाद भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की टेंशन और बढ़ेगी। कांग्रेस के अभी आधे टिकट फाइनल हुए हैं और भाजपा ने अभी से उम्मीदवार बदलने की चर्चा शुरू कर दी है। जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा ने हथियार डाल दिए हैं और अपनी हार अभी से स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने बेनकाब हो चुका है और उनका अपरेशन लोट्स फेल हो गया है।
चंद्रशेखर ने कहा कि डिप्रेशन में आकर भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं और लगातार प्रदेश की जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की पिछले सवा साल में भाजपा की दो उपलब्धियां रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई सबसे बड़ी आपदा के समय भाजपा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए खरीद फरोख्त कर हिमाचल की संस्कृति को कलंकित करने का पाप भी किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles