हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के कारपोरेट मुख्यालय शिमला में सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने की। सुशील शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने उपाध्यक्ष अंजना पंवार का स्वागत किया। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), चंद्रशेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) और एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अंजना पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग देश भर में सफाई कर्मचारियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की सुरक्षा और कल्याण का प्रयास करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहलों की सराहना की, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सफाई कर्मचारियों को सम्मान और गरिमा के साथ ऊपर उठाया है। ने वैश्विक महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की सराहना की।
अंजना पंवार ने एसजेवीएन के सभी सफाई कर्मचारियों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी, ईपीएफआे प्रतिनिधि और अनुबंध एजेंसियों के मालिकों, प्रबंधकों और पर्यवेक्षकों के साथ भी चर्चा की। चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) ने एसजेवीएन द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।
एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन की चल रही पहलों का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कंपनी पहले से ही वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित कर रही है और बैठक के दौरान दिए गए सुझावों का भी अनुपालन किया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :