Friday, February 27, 2026

सुक्खू कल डोडरा क्वार के प्रवास पर

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 26 अक्तूबर को सुबह 11. 20 बजे चौधार मैदान में गसांगो से जिसकुन तक संपर्क सडक़ का उद्घाटन करेंगे और डोडरा से चमधार तक सडक़ व गांव पुजारली (डोडरा क्वार) से टाल पुल होते हुए उत्तराखंड सीमा तक सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह लाभार्थियों को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि वितरित करेंगे। इसके बाद वह जनता को संबोधित कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद आईपीएच निरीक्षण हट क्वार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और क्वार में विभिन्न संस्थानों और अस्पतालों का दौरा करेंगे। इसके बाद क्वार में ही रात्रि ठहराव करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles