Sunday, March 1, 2026

नगिन्द्री व कुफरबाग-शक्तिनगर-बगैंणजुब्बड़ सड़क की हुई सफ़ल पासिंग

हिमाचल आजकल

शिमला। कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावलाक्यार के अंतर्गत नगिन्द्री गांव को जोड़ने वाली सड़क व ग्राम पंचायत चौगन-कुल्टी व पराली-बदरूनी के अंतर्गत संपर्क मार्ग रियोघाटी से चमैन वाया कुफरबाग-शक्तिनगर-बगैंणजुब्बड़-गलैहा-चौंरी-बघाल सड़क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई। ग्राम पंचायत रावलाक्यार, ग्राम पंचायत चौगन-कुल्टी व पराली-बदरूनी की जनता ने सड़कों की पासिंग के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव-2021 में निर्वाचित होने के बाद अब तक क्षेत्र में रिकॉर्ड 95 सड़कों की सफ़ल पासिंग हो चुकी हैं। सड़को की पासिंग के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles