Sunday, March 1, 2026

शिक्षा मंत्री ने पुजारली-4 में रखर पशु औषधालय की आधारशिला

पशु औषधालय के निर्माण पर खर्च होंगे 98 लाख

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को नावर क्षेत्र के पुजारली-4 में 98 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पशु औषधालय के भवन की आधारशिला रखी। गौरतलब है कि पुजारली-4 नावर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पंचायत है व साथ लगती दो से अधिक पंचायतों का केंद्र है। पशु औषधालय की मांग काफी लम्बे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी जिसके मद्देनजर आज इस भवन की आधारशिला रखी गयी। इस अवसर पर उन्होंने नावर क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक व भावनात्मक संबंध है और वह इस संबंध का सम्मान करते हैं।


नावर क्षेत्र की 80 प्रतिशत सडक़े हो चुकी हैं पक्की : रोहित ठाकुर
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि उनके कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने बनने के बाद पिछले करीब 2 वर्षों में नावर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। विशेष कर सडक़ों की बात करें तो नावर क्षेत्र की लगभग 80 प्रतिशत सडक़े पक्की हो चुकी हैं और इसके अतिरिक्त भी जो भी सडक़े बच गई हैं उन्हें भी बहुत जल्द पक्का कर लिया जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधायक पुजारली-4 में चारदीवारी के लिए शीघ्र्र बजट का प्रावधान करवाने का आश्वासन दिया।

बॉकस
7.50 करोड़ से स्तरोन्नत होने वाली शरौंथा-कराली-कलगाआें टीर सडक़ का किया भूमिपूजन
इसके बाद शिक्षा मंत्री शरौंथा पहुंचे जहां पर उन्होंने विधायक प्राथमिकता के तहत 7 करोड़ 50 लाख रुपए से स्तरोन्नत होने वाली शरौंथा-कराली-कलगाआें टीर सडक़ का भूमिपूजन किया।
शरौंथा में हुए एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि जहां पिछली भाजपा सरकार में उप मण्डल टिक्कर को सडक़ों की दुर्दशा के लिए जाना जाता था, वहीं वर्तमान कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष से भी कम समय के कार्यकाल में टिक्कर उप मंडल और पूरा नावर क्षेत्र पक्की एवं उन्नत सडक़ों का प्रयाय बन चुका है। इसी कड़ी में आज एक और अहम सडक़ के स्तरोन्नत होने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है और निश्चित रूप से यह कार्य एक तय समयावधि में पूर्ण होगा और इससे पूरे क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी।
रोहित ठाकुर ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए बताया कि डा. परमार का कहना था कि सडक़ें पहाड़ों की भाग्य रेखाएं है। बिना सडक़ों के हिमाचल का विकास संभव नहीं है। उसी दिशा में आज भी वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक मंत्री के रूप में इस दिशा में पुर रूपेण कार्यरत हैं जिसका परिणाम यह है कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में अभी तक 95 सडक़ें पास हो चुकी है और दिसम्बर के अंत तक यह यह संख्या 100 पहुंच जाएगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों उन्होने नावर क्षेत्र की एेतिहासिक और महत्वपूर्ण सडक़ घणासीधार से खादराला सडक़ का भी लोकार्पण किया जो कि न केवल कोटखाई और नावर क्षेत्र को जोडऩे वाली सडक़ है अपितु रोहडू और रामपुर क्षेत्र के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे। इसके अतिरिक्त नावर क्षेत्र के हर गांव को सडक़ से जोडऩे का क्रम लगातार जारी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles