Sunday, March 1, 2026

सीएम ने पूछा, महाराष्ट्र में समोसे की राजनीति हो रही या विकास की

कांग्रेस की विचारधारा ने रखी है विकसित भारत सोच की आधारशिला: सुक्खू
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को मुंबई में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने विकसित भारत सोच की आधारशिला रखी है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सोच है, जिन्होंने देशहित में नीतियां बनाई जिनके कारण आज भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा जब मैं महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याललय पहुंचा तो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुझे समोसा ऑफर किया। फिर मैंने पूछा कि यहां जो राजनीति हो रही है, वह समोसे पर है या विकास पर, महिलाआें के सम्मान पर है। सच हमेशा झूठ का सामना करता है, लेकिन अंत में जीत सच की ही होती है। महाराष्ट्र की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी राज्यसभा चुनाव के दौरान ऑपरेशन लोटस चलाया गया।
सुक्खू ने कहा कि जब से भाजपा का ऑपरेशन लोटस हिमाचल में फेल हुआ है, तब से प्रदेश को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऑपरेशन लोटस का युद्घ की तरह सामना किया। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई और फिर से कांग्रेस के विधायकों की संख्या फिर से 40 हो गई है। इसीलिए हिमाचल के विरुद् दुष्प्रचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को तय करना है, धनबल से कांग्रेस सरकारों को गिराने के षडयंत्र से क्या लोकतंत्र मजबूत हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और वर्ष 2032 तक देश के सबसे समृद्घ राज्य बनाने के प्रयास कर रही है। इसके लिए नीतिगत बदलाव किया जा रहा ताकि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो साल से कम अवधि में पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है। पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की, पहली कक्षा से सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। वहीं18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है, जहां पर 27 वर्ष तक अनाथ बच्चों की देखभाल का दायित्व राज्य सरकार कर रही है, जिसके लिए एक कानून बनाया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles