Thursday, February 26, 2026

एसजेवीएन की रामपुर एचपीएस ने किया वेंडर डेवलपमेंट मीट के 22वें संस्करण का आयोजन

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर एचपीएस ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट के 22वें संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अजय कुमार शर्मा निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अजय कुमार शमा व उनकी धर्मपत्नी शैली शर्मा परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस विकास मारवाह और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एमएसएमई के विकास को बढ़ावा देने के लिए एसजेवीएन सदैव प्रतिबद्घ रहा है। इस प्रकार के आयोजन एक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। हमारा लक्ष्य एमएसएमई, एनएसआईसी और राष्ट्रीय एससी/एसटी हब के सहयोग से एमएसएमई के लिए नए रास्ते खोलना और सतत विकास के लिए मार्ग बनाना है। उन्होंने विशेष रूप से एससी/एसटी एवं महिलाओ  को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए प्रयास किए जाने पर जोर दिया।
इससे पूर्व परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस विकास मारवाह ने कहा कि देश की गतिशील अर्थव्यवस्था के विकास में एमएसएमई की बहुत बड़ी भूमिका हैप् एसजेवीएन द्वारा समय-समय पर आयोजित वेंडर डेवलपमेंट मीट का उद्देश्य निगम की जरूरतों के अनुसार वेंडर्स को अपने प्रोडक्ट्स व सर्विसेज को उपलब्ध करवाने में मदद करना है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles