धर्मशाला तपोवन में आयोजित शीतकालीन सत्र में होगी 4 बैठकें
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में कुल 4 बैठकें आयोजित की जाएगी। यह वर्तमान सरकार का सप्तम सत्र होगा। स्वदेश लौटते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राज्यपाल की संस्तुती के लिए राजभवन को भेज दिया है। शीतकालीन सत्र की जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि तपोवन में सत्र आयोजन की व्यवस्था के लिए उन्होने सियोल से ही जिला कागडा प्रशासन को दिशा निर्देश जारी कर दिए थे और सत्र की व्यवस्था का जायजा लेने वह शीघ्र धर्मशाला का दौरा करेंगे।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का विधानसभा सचिवालय परिसर पहुंचने पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेन्द्र राजन और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका यह दौरा शिक्षाप्रद्व, व्यवहारिक और जानकारीपूर्ण था।
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 से 21 दिसंबर तक : कुलदीप पठानिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :