मुख्यमंत्री ने ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ढली में 36 करोड़ रुपए की लागत से सब्जी मंडी के आधुनिकीकरण कार्य की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर मंडी का आधुनिकीकरण कार्य शुरू हो जाएगा और 18 महीने में इसका कार्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि शिमला में भी सीए स्टोर का निर्माण किया जाएगा। शिमला में 13. 25 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित किया और इसका निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री नेे कहा कि यहां 24 करोड़ रुपए की लागत से एचआरटीसी की एक आधुनिक वर्कशप भी बनाई जा रही है, जिसका कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने डबल ईंजन की सरकार के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया। महज चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपए की रेवडिय़ां बांटीं लेकिन प्रदेश की प्रबुद्घ जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने सिर्फ चुनावी ²ष्टि से बिना बजट के इस बस अड्डे का शिलान्यास किया था और एेसा ही ठियोग बस अड्डे के लिए भी किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने बीते और इस वर्ष 5-5 करोड़ रुपए जारी कर 13 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कार्य पूरा करवाया।
मुख्यमंत्री ने ढली में नई पार्किंग बनाने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार सडक़ों का सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कई सडक़ों को स्वीति नहीं दी जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने सडक़ निर्माण को प्राथमिकता दी है। परवाणु-शिमला को दो साल में ढली तक फोरलेन बनाने का प्रयास किया जाएगा और वर्तमान राज्य सरकार एशिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण करेगी। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू नेे 1.65 करोड़ रुपए की लागत से बने सामुदायिक केंद्र समिट्री संजौली और पार्किंग सुविधा का भी लोकार्पण किया।
ढली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार गाय का दूध 45 रुपये तथा भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर के दाम पर खरीद रही है।

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि ढली सब्जी मंडी को विकसित करने का मसौदा तैयार कर लिया है और एक माह में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर स्थान का चयन कर बहुउद्देशीय मंडी तैयार करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही मंडियों का विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसान लाभान्वित हो सकें। प्रदेश सरकार द्वारा मंडियों का आधुनिकीकरण करने के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को रेल सुविधा से जोडऩे के लिए रेलवे प्रबंधन से सवंाद जारी है।
ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्घ सिंह ने कहा कि यह सब्जी मंडी आसपास के क्षेत्रों के 150 लोगों की आजीविका का साधन है और इसका विस्तार कर अन्य लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में दिन-रात जुटे हुए हैं।


| All Rights Reserved | Website By :