Friday, February 27, 2026

आंटीगली, चौरी कॉलोनी और चामसु नाला सडक़ों की होगी मैटेलिंग : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक की
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आंटीगली, चौंरी कॉलोनी और चामसु नाला की सडक़ों में टायरिंग पिछले कई सालों से नहीं हुई है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इइन तीनों मार्गों पर तुरंत टायरिंग का कार्य शुरू किया जाए। इसके साथ ही इन तीनों सडक़ों का रख रखाव कार्य लोक निर्माण विभाग को सौंपने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इसकी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के भी निर्देश दिए। तीनों सडक़ों का निर्माण हिमाचल प्रदेश पावर करपोरेशन लिमिटेड द्वारा करवाया गया था। उन्होंने लाडा की राशि तुरंत जारी करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ सोवामर को जुब्बल के सरस्वती सदन हाटकोटी में विशेष बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में क्षेत्र के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।



स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रोजेक्ट की जनरेशन का एक फीसदी हिस्सा प्रभावितों के ऊपर खर्च किया जाए। उन्होंने प्रोजेक्ट प्रशासन को आदेश दिए साइट पर सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दिया जाए और बायो फेंसिंग के लिए प्रशासन कार्य करें। कैबिनेट मंत्री ने विषकेल्टी में मोक्ष धाम के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्तु घाट के निर्माण कार्य को भी शीघ्र शुरू करने को कहा। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों की सुविधाएं मिलेगी।
उन्होंने स्थानीय लोगों और प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ  चौरी  कालोनी में डिस्पेंसरी के मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई क्षेत्र की 90 फीसदी सडक़ें पक्की हो चुकी है। इसके अलावा शेष सडक़ों का निर्माण कार्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों में समय-समय पर टायरिंग और अन्य मरम्मत कार्य करते रहे ताकि आम जनता को बेहतर सडक़ सुविधा मिल सके।
इस मौके पर निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) हिमाचल प्रदेश शिवम प्रताप सिंह, पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के डीजीएम राजन परमार सहित स्थानीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles