Friday, February 27, 2026

डिजाइन एनर्जी में नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने रचा नया कीर्तिमान

हिमाचल आजकल
शिमला। कार्यकारी निदेशक परियोजना प्रमुख मनोज कुमार कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन ने अपने डिजाइन उर्जा उत्पादन में एक अहम उपलब्धि हासिल की है । इस पावर स्टेशन ने 1 दिसंबर को रात्रि 8 बजकर 10 मिनट पर डिजाइन एनर्जी (6612 मि.यू) की दूसरी सबसे तीव्र अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया। यह 6 दिसम्बर 2019 को अपने बनाए पिछले दूसरे सबसे तीव्र डिजाइन एनर्जी (दूसरा सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन) को पार कर गया जबकि इससे पूर्व सबसे तीव्र डिजाइन ऊर्जा उत्पादन 19.11.2011 को प्राप्त किया गया था, जो अब तक के सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन के दौरान हासिल किया गया था ।
उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय डिजाइन एनर्जी का कीर्तिमान आठ महीनों में हासिल किया गया जबकि चार महीने बित्त बर्ष 2024-25 के अभी बचें हैं । यह प्रशंसनीय रहा कि सतलुज नदी में अधिक गाद होने के बावजूद प्लांट एक दिन के लिए उच्च गाद से बंद नहीं हुआ । इस स्टेशन ने 116 दिन 110 फीसदी संयंत्र आेवरलोडिंग के साथ 1650 क्षमता से यह अचंभित एवं अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है जो ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में एक मील का पत्थर है । यह उपलब्धि पावर स्टेशन के तकनीकी स्तर और कार्यप्रणाली के निरंतर विकास के साथ-साथ पावर स्टेशन की डिजाइन क्षमता को भी दर्शाता है । इससे यह भी संकेत मिलता है कि नाथपा झाकरी पावर स्टेशन अपने तकनीकी मानकों में निरंतर सुधार कर रहा है और आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा उत्पादन की क्षमता प्राप्त करने की आेर अग्रसर है ।
उन्होंने इस शीर्ष रिकार्ड भागीदारी के लिए अध्यक्ष व प्रबन्ध निदेशक, प्रबन्धन वर्ग, टीम नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन के साथ साथ भारत सरकार विद्युत मंत्रालय, सीईए, हिमाचल प्रदेश सरकार व भारत सरकार स्थानीय प्रशासन, शिमला,किन्नौर, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुडे़ समस्त वर्गों व स्थानीय चम्भू महाराज का भी आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles