हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारवीं के अंतर्गत बघाल घाटी से चंबिधार सडक़, शालोग जुब्बड़ से पजई सडक़, नौहारा चौंरी बघाल से दारन सडक़, ग्राम पंचायत कलबोग की मेल नाला से मझैवट सडक़, रजटाड़ी वाया कलबोग हरीजन बस्ती नारगन सडक़, ग्राम पंचायत रत्नाड़ी की मेल-1 से मेल-2 सडक़, ग्राम पंचायत रावलाक्यार की लोअर चडिय़ाना से अपर चडिय़ाना सडक़ की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई। ग्राम पंचायत क्यारवीं, ग्राम पंचायत रत्नाडी, ग्राम पंचायत कलबोग व रावलाक्यार की जनता ने सडक़ों की पासिंग के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक व कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव-2021 में निर्वाचित होने के बाद अब तक क्षेत्र में रिकर्ड 107 सडक़ों की सफल पासिंग हो चुकी हैं। सडक़ो की पासिंग के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नायब तहसील कोटखाई, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग, पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।



| All Rights Reserved | Website By :