Friday, February 27, 2026

भाजपा राजभवन को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आलकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा राजभवन को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश न करें। प्रदेश भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार के दो साल के आयोजन के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन देकर ओछी राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अपनी उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व भावी योजनाओं  के प्रचार प्रसार के लिए  ऐसे  आयोजन किए जाते है। भाजपा ने अपने कार्यकाल में कभी सरकार की वर्षगांठ पर तो कभी इन्वेस्टर्स मीट के नाम पर करोड़ो खर्च कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने पर कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार को यह पूरा अधिकार है कि वह अपनी उपलब्धियों से लोगों को अबगत करवाएं व भावी योजनाआें की पूरी जानकारी दे। इस पर भाजपा को कोई भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles