Friday, February 27, 2026

शिक्षा मंत्री दो दिवसीय जुब्बल व नावर के दौरे पर रहेंगे

हिमाचल आजकल

शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 और 14 दिसंबर को रोहड़ू और जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 13 दिसंबर को सुबह 10ः00 बजे भगोली में नवनिर्मित काली माता मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेगें। इसके पश्चात वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेगें।
शिक्षा मंत्री सुबह 11ः30 बजे सरोट में नवनिर्मित भोठा महासू महाराज, काली चिंता माता तथा नरसिंह महाराज मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत शिक्षा मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात्, वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेगें।
इसी प्रकार, शिक्षा मंत्री 14 दिसंबर को सुबह 10ः00 बजे ग्राम पंचायत सामरा (हंसटारी) में पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेगें।
इसके पश्चात शिक्षा मंत्री दोपहर 12ः00 बजे ग्राम पंचायत धराडा में पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेगें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles