Saturday, August 1, 2026

शिक्षा मंत्री ने आईबी नेगी के निधन पर शोक जताया

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किन्नौर से संबंध रखने वाले प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आईबी नेगी को उनके द्वारा पुलिस विभाग व विभिन्न अद्घसैनिक बलों में दी गई उत्कृष्ट सेवाआें के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आईबी नेगी 1958 में आईपीएस अधिकारी के रूप में चयनित हुए और उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला। उन्होंने उतर प्रदेश के तत्कालीन जिला नैनीताल व वर्तमान जिला लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक, लखनऊ में सीआईडी के अधीक्षक, अर्धसैनिक बल एनईएफए, आईटीबीपी और एसएसबी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी। आईअी नेगी 1986 से 1990 तक हिमाचल पुलिस के महानिदेशक रहे। वह हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले तत्कालीन पहले डीजी थे। रोहित ठाकुर ने पूर्व पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर गहरी सवेंदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles