पांच दिवसीय समर फेस्टीवल के दौरान ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित होंगी गतिविधियां
हिमाचल आजकल
शिमला। अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव इस वर्ष 1 से 5 जून तक एेतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा। शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि इस वर्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान सभी गतिविधियां ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स थीम पर आयोजित होंगी ताकि शिमला सहित प्रदेश में बढ़ रहे नशे के विरूद्ध युवाओं को जागरूक किया जा सके।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के दौरान हर दिन स्कूली बच्चों की सांस्तिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त शाम को सुप्रसिद्घ कलाकारों की आकर्षक सांस्तिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, इस वर्ष हास्य कवि सम्मेलन, कव्वाली, लोक संस्ति से संबंधित गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दशहरा मेला कुल्लू और अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मण्डी की तर्ज पर अन्य देशों के सांस्तिक दलों को भी आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसी प्रकार एनजेडसीसी पटियाला के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सांस्तिक दल भी प्रत्येक दिन अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
अनुपम कश्यप ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के दौरान शिमला शहर के बाजारों को भी पूर्व रूप में लाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय युवाआें को भी इनकी विशेषताओं से अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिमला के बाजार विभिन्न वस्तुआें के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे परन्तु समय के साथ इनकी पहचान फिक्की पड़ गई है, जिसे फिर से उसी स्वरूप में लाने की आवश्यकता है।
रिज पर दूसरी जगह लगाया जाएगा मंच
उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष ग्रीष्मोत्सव के दौरान स्टेज ऐतिहासिक रिज मैदान पर दूसरी जगह बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिज मैदान पर चल रहे निर्माण कार्य को अप्रैल माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आयोजन को लेकर तैयारियां समय रहते आरम्भ की जा सके।


| All Rights Reserved | Website By :