Friday, February 27, 2026

एसजेवीएन ने छत्तीसगढ़ सरकार व सीएसपीजीसीएल के साथ 1800 मेगावाट कोटपाली पंप स्टोरेज परियोजना के लिए एमओयू  हस्ताक्षरित किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने छत्तीसगढ़ में 1800 मेगावाट कोटपाली पंप स्टोरेज परियोजना (पीएसपी) के विकासार्थ छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू)  पर हस्ताक्षर किए।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में यह एमआेयू समारोह आयोजित किया गया। सुशील कुमार शर्मा, निदेशक (परियोजनाएं) एसजेवीएन, सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव व संजीव कुमार कटियार, प्रबंध निदेशक सीएसपीजीसीएल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एसजेवीएन और छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवस्थित कोटपाली पीएसपी एक ऑफ-स्ट्रीम क्लोज्ड-लूप प्रकार की पंप स्घ्टोरेज परियोजना है। 1800 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ, इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 3967 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्‍पादन होने की संभावना है। परियोजना के प्रचालघ्र के पश्चात, यह सततशील एवं परिवर्तनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए भारत के ऊर्जा संक्रमण लक्ष्यों की पूर्ति में अहम योगदान देगा।
इस परियोजना में 9500 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है और निर्माण एवं विकास के विभिन्घ्र चरणों के दौरान करीब 5000 व्घ्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्र होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अतिरिक्त यह आर्थिक विकास में वृद्धि, निवेश को आकर्षित और क्षेत्र में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्र करेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles