जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को दी शुभकामनाएं
शक्ति सिंह ब्राक्टा व अनन्त लाल केस्टा कांग्रेस में शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय जुब्बल में आयोजित की गई। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों ने बैठक में संयुक्त रूप से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में पहली बार केरल को पछाड़ हिमाचल प्रदेश को नंबर एक में आने पर खुशी जताई। विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि एक आेर जहां शिक्षा के क्षेत्र में मिली उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश गौरवान्वित हुआ है वहीं जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता का भी मान-सम्मान बढ़ा हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर इस उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को बधाई दी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ का कहना है कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के सशक्त नेतृत्व में जुब्बल-नावर-कोटखाई हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे। बैठक में भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए शक्ति सिंह ब्राक्टा व अनन्त लाल केस्टा को टोपी व माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर -कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य व पदाधिकारियों ने भाग लिया।


| All Rights Reserved | Website By :