Friday, February 27, 2026

जुब्बल की मलखार-मुंदल व गिल्टाड़ी-झारल सडक़ की हुई सफल पासिंग

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल क्षेत्र की कुडड़ू व गिल्टाडी पंचायत में दो सडक़ों की सफलतापूर्वक पासिंग होने पर पंचायत के लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं। पंचायत के लोगों ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से कुडड़ू पंचायत के सालना गांव की मलखार कैंची से मुंदल संपर्क सडक़ व गिल्टाडी पंचायत की गिल्टाडी से झारल सम्पर्क सडक़ की सफल पासिंग संभव हो पाई हैं। गौरतलब हैं कि उप चुनाव के बाद जुब्बल-नावर-कोटखाई में अब तक रिकर्ड 109 सडक़ें और कांग्रेस सरकार के गठन के बाद 89 सडक़ों की सफल पासिंग हो गई हैं। इसके विपरीत पूर्व भाजपा सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में मात्र 5 सडक़ों की ही पासिंग करवा पाई इसके साथ ही क्षेत्र में सडक़ों की दुर्गति बनी रही।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles