Friday, February 27, 2026

मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में लोगों के साथ होली मनाई

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने सरकारी आवास ओक ओवर में होली उत्सव मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

ओक ओवर में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शिमला के गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के साथ होली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर के साथ राजभवन पहुँचे और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को गुलाल लगाकर त्यौहार की बधाई दी। राज्यपाल ने भी प्रदेशवासियों को होली की मंगलकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोद्ध सक्सेना सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी ओक ओवर में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर नृत्य कर उत्सव की रंगत को और अधिक उल्लासमय बना दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles