Friday, February 27, 2026

हिमाचल की बसों को पंजाब में मिलेगी सुरक्षा : मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की बसों को पंजाब में सुरक्षा मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। इस मामले पर दोनों राज्यों के डीजीपी स्तर पर भी बतचीत होगी। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में बताया कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बसों पर पथराव और अशांति फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि हम सभी धार्मिक गुरुओं का सम्मान करते हैं, लेकिन माहौल खराब करना अनुचित है।
पिछले पंजाब से हिमाचल आ रहे दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंधित झंडे लगाकर घूमने पर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई का पंजाब में विरोध के नाम पर हुड़दंग शुरू हो गया है। होशियारपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को रोककर पोस्टर चस्पां कर दिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles